पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनामिका पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 8 मार्च को होने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम पार्टी महिला प्रकोष्ठ के द्वारा दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | श्रीमती अनामिका पासवान ने कहा कि सुबह 10:30 बजे नारी शक्ति प्रदर्शन ,शोभा यात्रा के रूप में हम पार्टी बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के द्वारा उनके नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान रामगुलाम चौक से निकालेगी|
श्रीमती अनामिका पासवान ने कहा कि नारी शक्ति प्रदर्शन ,शोभा यात्रा के रूप में पटना के गांधी मैदान रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराह तक जाएगी| महिला दिवस के शुभ अवसर पर नारी शक्ति प्रदर्शन ,शोभा यात्रा के रूप में उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन निकाली जाएगी|
उसी दिन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान के द्वारा 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन विहार के पूर्व मुख्यमंत्री हमके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीतन राम मांझी की गरिमामय उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर मनाने की तैयारी चल रही है| कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी करेंगे|
8 मार्च को होने वाली महिला दिवस के अवसर पर हम पार्टी महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन मे पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व माननीय विधान पार्षद सदस्य डॉ संतोष कुमार सुमन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री, पूर्व मंत्री डा महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर अनिल कुमार, पूर्व मंत्री इं0 अजीत सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र राय पूर्व विधायक ज्योति देवी की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी |