BREAKING NEWS

राहुल की सजा पर NCP ने BJP पर किया पलटवार, बड़बोले देर-सबेर कानून की गिरफ्त में आएंगे◾CM योगी ने कहा- छह सालों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा को नौकरी दी ◾राहुल गांधी की सजा के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने कहा- 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे...'◾राहुल गांधी के समर्थन में उतरे थे केजरीवाल, 'बीजेपी ने किया तीखा हमला' ◾CM हेमंत सोरेन ने राहुल की सजा पर कहा- धनतंत्र के आगे जनतंत्र की कोई बिसात नहीं◾भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने High Court का दरावाजा खटखटाया◾महाराष्ट्र की विधानसभा में राहुल गांधी के पोस्टर को कथित तौर पर चप्पलों से मारने पर छिड़ा विवाद◾दिल्ली समेत 4 राज्यों में बदले बीजेपी ने अपने प्रदेशाध्यक्ष, 'ये है अब नए चेहरे' ◾Imran Khan ने किया दावा, कहा- हत्या की हो रही है साजिश◾श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरे किए गिरफ्तार, पुदुकोट्टई में जोरदार प्रदर्शन◾CM पुष्कर सिंह धामी बोले- सरकार के कामकाज में तेजी लाने के लिए जवाबदेही तय होगी◾Rahul Gandhi की सजा के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट में करेंगी अपील◾CM केजरीवाल ने कहा- मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं◾केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- 'राहुल को मानहानि के मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं, हम अदालत के निर्णय से असहमत'◾'वारिस पंजाब दे' के लिए विदेश से चंदा जुटाने को लेकर अमृतपाल सिंह की ब्रिटेन मूल की पत्नी पंजाब पुलिस के राडार पर आई◾राहुल गांधी की सजा से CM केजरीवाल को भी हो रहा कष्ट, AAP संयोजक ने बताया साजिश◾राहुल गांधी की सजा पर बोलें किरेन रिजिजू, राहुल के बयान के चलते डूब रही है कांग्रेस◾यूपी के करौली बाबा ने किया दावा, स्मृतियों को मिटाकर रोक सकता हूं रूस और यूक्रेन युद्ध◾नाटो में शामिल होने के लिए स्वीडन की संसद का पास प्रस्ताव◾ गतिरोध खत्म करने को लेकर राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने बुलाई बैठक◾

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस पार्टी सीधे आम जनता से जुड़ रही है : सुबोधकांत सहाय

पटना ,(पंजाब केसरी):बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में  आज आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया ।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह  के साथ आज जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की आयोजित इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक़ अनवर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आगामी 25 मार्च को सभी जिलों में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी सहित जिले के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी बैठक लेंगे जिसमें मंडल कमिटी के गठन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए बेहतर तरीके से इस अभियान को क्रियान्वित करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कांग्रेस को पुनः मजबूती से धरातल पर आम लोगों को जोड़ेगी।

बैठक में उपस्थित बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी पार्टीजन को एकजुट होकर इस अभियान के सफलता में जुटना है। पार्टी का यह विशेष कार्यक्रम बिहार में कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच संवाद बढ़ाने का एक मौका है इसे बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने की आवश्यकता रहेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पार्टी की अहम कार्यक्रम बताते हुए कहा कि देश के वर्तमान हालात में कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर उभरेगी और यह ताकत को इस अभियान से बल मिलेगा।

बैठक में  हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के बिहार प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय  , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह,  विधायक दल के नेता अजित शर्मा, विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री अबधेश  कुमार सिंह, कृपा नाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, कौकब कादरी, अशोक कुमार, समीर कुमार सिंह,  विधायक डॉ. शकील अहमद खान, विजय शंकर दुबे, राजेश कुमार, इजहारूल हुसैन, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, विजेंद्र चौधरी, अजय कुमार सिंह, आनंद शंकर, बंटी चौधरी,  पूनम पासवान, ब्रजेश पाण्डेय, तौकीर आलम,  सुबोध कुमार, अमित कुमार टुन्ना, आलोक हर्ष, तारा नन्द सादा, प्रवीन कुशवाहा, कपिलदेव प्रसाद यादव, आई.पी. गुप्ता, नागेन्द्र कुमार विकल, मनोज कुमार सिंह, कैलाश पाल, गुंजन पटेल, अभय कुमार सार्जन, जय प्रकाश चौधरी, अश्विनी कुमार सिंह सहित जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।