पटना : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव में 50 से अधिक सीट कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा कर कहा कि इस बार बिहार में सत्ता परिवतन होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी। सदाकत आश्रम में बोले बिहार महागठबंधन की सरकार गाना का लॉचिंग अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता को भटका देने में माहिर हैं बिना जानकारी दिये पहले नोटबंदी हुआ फिर जीएसटी और इस बार एकाएक लॉकडाउन की घोषणा कर तीसरा भटका दिया गया।
लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर दिल्लली में देखने को मिला। जनता आदेश की धज्जियां उड़ाकर सडक़ पर आ गये। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले गौ माता का जयकारा लगाते हें वहीं गौशालाओं की स्थिति बदत्त है। यहां कैसी राजनीति है। 1955 के बने किसान कानून को हटाकर नया कानून लागू हुआ।
जो किसान विरोधी कानून है। इस कानून से किसानों को नहीं पूंजीपतियों को लाभ होने वाला है। दो चार पूंजीपतियों के हाथों में सारा व्यापार चला जायेगा और छोटे-छोटे व्यापारी उनके अधीन काम करने वाले होंगे। किसानों को समर्थन मूल्य के बदले तय किया गया मूल्य ही मिलेगा।
केन्द्र की सरकार किसानों के साथ साथ जनता विरोधी सरकार है। उन्होंने नीतीश कुमार पर वाक्य हमला कर कहा कि वे महागठबंधन से पलटी मार भाजपा के साथ सरकार बनाकर जनादेश को धोखा दिया। सुशासन बाबू की सरकार में सारे पाराामीटर पर बिहार देश में निचले पायदान पर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर महागठबंधन का घोषणा पत्र को अक्षरश: पालन होगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह, रोहन गुप्ता, अजय कपूर, वीरेन्द्र राठौर समेत अन्य उपस्थित थे।