पटना : भारतीय जनता पार्टी केवल देश को बांटना चाहती है इसके अलावा उसने कोई काम नहीं किया। प्रधानमंत्री की मन की बात केवल किया और देश की बात उन्होंने कभी नहीं किया। पूरा देश निराश है केवल अपने मन की बात कहने से कुछ नहीं होने वाला। क्योंकि देश से किया वायदा कोई पूरा नहीं किया। ये बातें आज कांग्रेस के चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश कुमार सिंह पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के वायदों से पूरा देश निराश है, बेरोजगारी की समस्या जटील पर जटील होती जा रही है, महंगाई चरम पर है जो युवा इन्हें मोदी मोदी करके जीताया था आज उन नौजवानों को इन्होंने पकौड़े बेचने को कहा। आज डा. हसनैन कैसर जो दरभंगा जाले विधानसभा से आते हैं वे आज सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
डा. हसनैन कैसर पेशे से डॉक्टर हैं और नि:स्वार्थ सामाजिक सेवा भी की है। अपने संयुक्त राज्य अमेरीका के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय जॉन हॉकीन से कॉडियोलॉजिस्ट से डिप्लोमा हासिल किया। वे अमीर और गरीब में भेदभाव नहीं रखते हैं। नि:स्वार्थ लोगों की सेवा करते हैं। समय समय पर गांव के दूर दराज में निवास करने वाले को नि:शुल्क चिकित्सा और शिक्षा भी दिया जाता है।
सदस्यता ग्रहण समारोह में बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रभारी सचिव राजेश लिलौटिया, वीरेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, अनिल शर्मा, पूवर्प केन्द्रीय मंत्री डा. शकील अहमद, विधायक शकील अहमद खान, विनोद शर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौर, दौलत इमाम, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह विधायक अमिता भूषण, विधायक अब्दुल जलील मस्तान, पूर्व मंत्री अवधेश नारायण सिंह, विधायक अमित कुमार टून्ना, कपिलदेव प्रसाद यादव, आशुतोष कुमार, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, भाई कुंदन गुप्ता, मो. सेहाल खान इत्यादि शामिल थे।