लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

परिवारवाद लोकतंत्र के लिए चैलेंज, भाजपा ही लड़ सकती हैं : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज बिहार भाजपा द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

पटना ,(पंजाब केसरी):भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज बिहार भाजपा द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसी क्रम में उन्होंने आज कहा कि भाजपा के लिए कार्यालय ‘ऑफिस ‘ नहीं बल्कि संस्कार केंद्र है और परिवर्तन मंदिर है जिससे पार्टी अपनी विचारधारा को बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई अब किसी राष्ट्रीय पार्टी से नही बल्कि क्षेत्रीय दलों से है, जो परिवारवाद से घिरी हुई है। उन्होंने कांग्रेस को भाई – बहन की पार्टी बताया। 
1659275633 lo
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बिहार प्रदेश कार्यालय से राज्य के 16 जिलों में जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया तथा सात जिला कार्यालय भवनों का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में संबंधित जिला से जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता भी जुड़े रहे। 
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही सुखद क्षण है कि राज्य में 16 जिलों में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन और सात जिलों में भवन शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इससे पहले भी 2020 में भी 11 कार्यालय भवनों का भी उद्घाटन करने का सौभाग्य मुझे मिला था। 
उन्होंने पार्टी कार्यालय की कल्पना को चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केंद्रीय कार्यालय पहुंचे थे, तब उन्होंने अपना पार्टी कार्यालय की कल्पना दी थी और तत्कालीन केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस कल्पना को साकार करने की शुरुआत की। उसी समय देश में 724 जिलों को चिन्हित कर इस पर कार्य प्रारंभ हुआ और आज 215 कार्यालय भवन बन कर तैयार हो गए तथा 512 कार्यालय भवन का काम चल पड़ा है, यह संतोष का विषय है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कार्यालय मंदिर होता है।  यहां से विचारधारा की बात की जाती है और संस्कार दिए जाते है। उन्होंने कहा कि ऑफिस की अवधारणा आठ घंटे ड्यूटी की है लेकिन भाजपा का ऑफिस नहीं कार्यालय है जो 24 घंटे खुला है। इस कार्यालय का उद्देश्य परिवर्तन का माध्यम बनाना और संस्कार देने का केंद्र बनाना है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यालय अब आधुनिक भी बन रहे हैं। भाजपा को विचार से जुड़ी पार्ट बताते हुए श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा विचार से जुड़ी है और कैडर वाली पार्टी है। कैडर कार्यालय से ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी प्रशिक्षण शिविर कर ले कुछ भी होने वाला। आगे कांग्रेस को ट्रेंड होने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संस्कार दो दिन में नहीं आते। 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मास फॉलोइंग वाली पार्टी है, जो लोग अन्य पार्टियों में 20 से 30 साल दे चुके है वह भी भाजपा से जुड़ रहे। उन्हे समझ में आ चुका है कि भाजपा कार्य करते हुए देश में परिवर्तन करने वाली पार्टी है। 
भाजपा अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि देश में अब भाजपा से राजनीति समझ विरोध में लड़ने वाला कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि शयामा प्रसाद मुखर्जी की अवधारणा देश में एक प्रधान, एक निशान, एक विधान की अवधारणा को पूरा करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त किया। नड्डा जी ने कहा कि क्षेत्र को समझना होगा और विचार के आधार पर ही अन्य राज्यों में भी हम कमल खिलाएंगे। 
उन्होंने कहा कि आज जिन राज्यों में भाजपा की लड़ाई पार्टियों से चल रही है, वह परिवारवाद की पार्टी भर है। उन्होंने इसके लिए उदाहरण देते हुए कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी से लड़ाई है यहां भी राजद से लड़ाई है जो परिवार की पार्टी है।  उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में वंशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि देश में केवल भाजपा ही रह जाएगी,अन्य सभी राजनीतिक पाार्टियां खत्म हो जाएंगी। नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा दफ्तर कार्यकर्ताओं के लिए पावर हाउस है। यहां से करोड़ों कार्यकर्ता पैदा होंगे। 
उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों, वंचितों, शोषितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप कार्यकर्ता नहीं विचारों के वाहक हैं।केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लोगो से बताना होगा।
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  यहां सिखों के पारम्परिक वेशभूषा पगड़ी को सिर पर बांधकर तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में धार्मिक विधानों को संपन्न किया और मत्था टेका। इस दौरान उनका गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। 
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल, पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक नंदकिशोर यादव समेत कई अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
नड्डा ने गुरूद्वारे के पास आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात ‘ भी भाजपा के नेताओं के साथ बैठकर सुना। उन्होंने कहा कहा कि आज भारत आयात नहीं निर्यात करने वाला बन गया है। आज खिलौनों का आयात 70 फीसदी तक घट गया है। 
श्री नड्डा ने इससे पूर्व सातों मोर्चों द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गयी एक भव्य शोभा यात्रा के साथ राजधानी पटना की सडकों पर लोगों का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।