लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

40 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, 23 मई को परिणाम घोषित होगी

पटना : लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी है। आखिरी चरण में राज्य की पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट,

पटना : लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी है। आखिरी चरण में राज्य की पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, सासाराम लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करवाए जा रहे हैं। लोकसभा की आठ सीटों के अतिरिक्त डेहरी विधानसभा उपचुनाव भी करवाए जा रहे हैं। 3 बजे तक पटना साहिब में 35.29 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 41.61, आरा में 38.52, बक्सर में 46.00, नालंदा में 40.87, जहानाबाद में 43.00, काराकाट में 47.00, सासाराम में 47.30 प्रतिशत मतदान रहा। 3 बजे तक राज्य में औसत 42.16 प्रतिशत मतदान रहा। 3 बजे तक डेहरी विधानसभा उपचुनाव में 47.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने मतदान किया। इसी तरह तेज प्रताप यादव, सांसद आर. के. सिन्हा, भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने पटना वीमेंस कॉलेज में बूथ संख्या 77 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे के साथ मतदान किया। बिहार राज्य की आठ सीटों पर कुल 157 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें 137 पुरूष और 20 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में कुल 1.52 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 80.38 लाख पुरुष और 71.53 लाख महिला एवं 501 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस चरण के चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए 15811 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना साहिब लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से हो रहा है। पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के बीच कांटे की टक्कर होगी। इसके अतिरिक्त आरा सीट पर भाजपा के राजकुमार सिंह का मुकाबला सीपीआई-एमएल के राजू यादव से होने जा रहा है।

वहीं बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और राजद की तरफ से जगदानंद सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त सासाराम सीट से भाजपा के छेदी पासवान और कांग्रेस की मीरा कुमार चुनाव लड़ रही हैं। नालंदा लोकसभा सीट से जदूय के कौशलेंद्र कुमार और हम के अशोक कुमार आजाद चंद्रवंशी को टिकट दिया गया है। काराकाट सीट से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी-रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला जदयू के महाबली सिंह से हो रहा है। जहानाबाद सीट से जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और राजद के सुरेंद्र यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं।गौरतलब है कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से अब तक छह चरणों के तहत 32 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। 19 मई को बाकी बची आठ सीटों पर वोटिंग होगी। इसके साथ ही कुल 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी, जिसका परिणाम 23 मई को घोषित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।