BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

Summary :

सदर अनुमंडल अधिकारी शाहनवाज अहमद नेयाजी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अंचल अधिकारी शफी अहमद की लिखित शिकायत पर संजय जायसवाल और स्वीटी सिंह के खिलाफ सदर थाना में कल शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।

बिहार के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर अनुमंडल अधिकारी शाहनवाज अहमद नेयाजी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अंचल अधिकारी शफी अहमद की लिखित शिकायत पर संजय जायसवाल और स्वीटी सिंह के खिलाफ सदर थाना में कल शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। 
उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई वीडियो की जांच के बाद की जाएगी। गुरुवार को तेघरिया स्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष आंची देवी जैन के आवास पर आयोजित एक बैठक के दौरान जायसवाल द्वारा व्यापारी वर्ग को चुनाव के दिन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान करने तथा दुकान के कर्मियों को 500 रुपए देने का प्रलोभन देने को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

Desk Team