जयनगर : बाढ़ का पानी जयनगर बाजार समिति और एसएसबी 48वीं वाहिनी के मुख्यालय में भी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ का पानी बाजार समिति के अनाज गोदाम में घुसने से हजार टन अनाज के सडक़ नष्ट होने की आशंका जतायी जा रही है।
अनाज व्यापारी मनोज यादव, भूटन दास, गंगा महासेठ, शिव यादव, कुलदीप कुमार, ईश्वरदेव यादव, चेतराम दास, प्रमोद साह, रामविलास साह, बुधन साह समेत अन्य व्यापारियों ने बताया का बाढ़ का पानी बाजार समिति के अनाज गोदाम में घुसने से उनके अनाज को सड़ जाने से उनके लाखों रूपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।