मधुबनी : लोजपा-सेक्यूलर पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए समीक्षा कार्यक्रम सौराठ, होमियो हॉल में आहूत किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन करते हुए लोजपा- से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि राजद और भाजपा-जदयू 30 वर्षों से दोनों समान रूप से दलितों,अति पिछड़ों का राजनैतिक शोषण किया। वोट पाने के लिए सिर्फ लुभावनी बातें करते रहें।
एक गहरी साजिश के तहत इस समाज को सत्ता से दूर रखा। सत्ता और संपत्ति से वंचित करके सत्ता के गलियारें में भिखारी की भांति खड़ा कर दिया। सत्ता प्राप्ति के लिए दलित, अतिपिछड़ा की जय बोला और सत्ता में बैठते ही इनका क्षय किया। अभी समय आया है इनके साजिश का जवाब देने का। इस बात को घर-घर पहुंचाए। पार्टी का लक्ष्य है दलित,अति पिछड़ा की गोलबंदी करके अति पिछड़ा मुख्यमंत्री बनाने का।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा-सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र बताते हुए कहा कि एक बूथ पर 5 नौजवान को कार्य रूप में लगाए सफलता मिलेगा। वंचित समाज को ऊपर लाने और मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता बताया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। मधुबनी जिला में अभी तक 5 विधानसभा लड़ने की तैयारी कर रही है। (1).मधुबनी विधानसभा,(2). बिस्फी विधानसभा (3). रामनगर विधानसभा,(4). खजौली विधानसभा,(5) लौकही विधानसभा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष मिस्रीलाल ठाकुर ने की। लोजपा-सेक्यूलर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, कार्यक्रम में लोजपा-सेक्यूलर के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान, युवा लोजपा-सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,उपाध्यक्ष अताउर रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव मंडल अरुण कुमार शर्मा,नागेश्वर ठाकुर,देव प्रसाद शर्मा,अशोक ठाकुर,राम प्रसाद दास, राम प्रकाश मंडल,अमीरी साफी, रंजीत कुमार शर्मा, विश्वनाथ ठाकुर, राज नंदन ठाकुर पवन पासवान, संजीत कुमार ठाकुर इत्यादि ने संबोधित किया।