लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लोगों के विकास के लिए हमने न्याय के साथ विकास का रास्ता अपनाया है : नीतीश

हत्या के आरोप में फांसी की भी सजा होती है फिर भी हत्या नहीं रूक रही है। अब गड़बड़ी करने वाले फिर से धीरे-धीरे सुधर रहे हैं।

बांका : जिले के बेलहर विधानसभा में जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए  कहा कि हमने जब बिहार का सत्ता संभाला था तब लोगों ने अनेकों तरह की अफवाहें उड़ायी। फिर मैंने लोगों की तरक्की के लिए न्याय के साथ विकास का रास्ते को अपनाया। हर इलाके, हर तबके का विकास, समाज के किसी तबके की उपेक्षा नहीं की जायेगी। एसटी-एससी, दलित, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक महिलाओं को भी आगे लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पंचायत और निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसमें मुखिया और जिला परिषद चुनकर आये। बांका में उन्मूलन मोबाइल पाठशाला द्वारा पढ़ायी होती है। अब उन्मूलन पाठशाला पूरे बिहार में लागू कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को पढऩे और शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला रहा है। महिलाओं के उत्थान हेतु जागृति एवं जीविका योजना को आगे बढ़ाने के लिए विश्व बैंक से कर्ज लिया। ताकि लोगों के जीवन में सुधार लाया जा सके। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आज तक 10 लाख जीविका समूह का गठन किया जिससे लोगों में जागृति आयी है। पहले छात्र-छात्राएं आठवीं कक्षा तक ही पढ़ सकते थे अब साइकिल योजना शुरू करने के बाद हाई स्कूलों तक छात्र-छात्राएं पढऩे जा रहे हैं। छात्र -छात्राओं की संख्या हाई स्कूलों में दो  लाख ही थी अब बढक़र नौ लाख तक पहुंच गयी है। पहले बिहार में पति-पत्नी मैट्रिक तक ही पढ़ते थे अब प्लस टू की सुविधा सभी स्कूलों में दी जा रही है। पंचायत स्तर पर 6 हजार प्लस टू विद्यालय बनाया जा रहा है। महिलाओं के कहने पर हमने 2015 में ही शराबबंदी लागू कर दी। हम उन सभी पर कार्रवाई कर रहे हैं जो लोग शराब बना रहे हैं शराबबंदी से दलित, आदिवासी, गरीब, महिला एवं बच्चों की जिन्दगी में सुधार आया है। पहले गरीब के घरों में शराब के लालच में घर का कपड़ा और वर्तन तक  भी बेच देते थे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अच्छा करने पर थोड़ा-बहुत गड़बड़ी तो हो ही जाती है। हत्या के आरोप में  फांसी की भी सजा होती है फिर भी हत्या नहीं रूक रही है। अब गड़बड़ी करने वाले फिर से धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब बंद होने से जीविका समूह चलाने वालों को 60 हजार से लेकर एक  लाख तक सहायता दी जा रही है। अगर उन्हें 60 हजार रुपया नहीं मिल रहा है तो उन्हें प्रतिमाह एक एक हजार रुपया दी जायेगी। शराबबंदी से लोगों में चेतना जगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब पीने वाला ही चिल्ला रहा है  शराब की सप्लाई जारी है। बिहार में पर्यावरण बचाने के लिए जल जीवन हरियाली का शुरूआत किया गया है। इसके साथ ही हर घर में नल का जल और शौचालय निर्माण किया जायेगा। बिहार में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने केलिए स्टूडेंट कार्ड दिया जा रहा है। आपकी ही सेवा करने में मैं सदैव तत्पर रहता हॅू। बेलहर विधानसभा में एका-दुका काम बच गया है उसे भी ठीक करा लिया जायेगा। आप हमें मेहनतनाम देकर लालधारी यादव को जिताये।
इस अवसर पर बांका सांसद गिरधारी यादव, मंत्री राम नारायण मंडल, कृष्णनंद वर्मा, अशोक चौधरी, रामसेवक कुशवाहा, संतोष कुमार निराला, विधायक मेवालाल चौधरी, मनीष चौधरी, जर्नादन मांझी, दामोदर रावत, पूर्व विधायक सोनेलाल हेमब्रम, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, कंचन गुप्ता, विधान पार्षद मनोरज यादव, विजय सिंह इत्यादि उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।