पटना : रालोसपा-ललन गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन पासवान, विधान पार्षद संजीव श्याम ङ्क्षसह एवं विधायक सुधांशु शेखर ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि एनडीए की संकल्प रैली रिकॉर्ड तोडग़ी। जेपी आन्दोलन से भी ज्यादा भीड़ होगी। संकल्प रैली से उठी चिंगारी राष्ट्र को अस्थिर करने वाली शक्तियों एवं उनके आकाओं को हिन्द महासागर में डालने का काम करेगा। आतंकवादियों का कारखाना चलाने वाला पाकिस्तान को घुटने टेकने एवं विंग कमांडर जॉबाज अभिनंदन को दो दिन के अन्दर भारत को वापस करने केलिए मजबूर किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कद विश्व में बढ़ा है।
एनडीए को धोखा देने वालों को लोकसभा के चुनाव में जनता सबक सिखायेगी। नरेन्द्र मेदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत विश्व का नवम्बर-वन देश बन चुका है। नेताओं ने कहा कि संकल्प रैली में रालोसपा का 60-70 हजार समर्थक पहुंचेंगे। इस अवसर पर पार्टी के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निलिमा सिन्हा, शंभू कुशवाहा, राजीव प्रशांत, भोला शर्मा, मनोज लाल दास मनु, अजय कुमार गुडडू समेत अन्य उपस्थित थे।