बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते है। एक बार फिर उन्होंने महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान दे दिया है।बता दें गरीब संपर्क यात्रा के दौरान गया में आयोजित एक जनसभा के दौरान जीतन राम मांझी ने इशारों इशारों में अमीरों के बच्चों को नाजायज औलाद करार दे दिया।
पूर्व सीएम मांझी ने दिया विवादित बयान
पूर्व सीएम मांझी का कहना है कि गरीब के बच्चे इसलिए ज्यादा होते हैं क्योंकि पति पत्नी साथ रहते हैं। साथ रहने से बच्चों संतान उत्पन्न होने के ज्यादा अवसर मिलते हैं। लेकिन अमीर लोग पति पत्नी साथ नहीं रहते अक्सर दोनों अलग अलग रहते हैं और उनके बच्चे पोस्टकार्ड पर ही पैदा हो जाते हैं। जीतन राम मांझी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय और विधायक कामाख्या नाराणयण सिंह के बीच जनसंख्या को लेकर विधानसभा में हुई बहस का हवाला देते हुए यह बात कही।
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोग तो अपने घर की औरतों के साथ रहते हैं इसलिए हमलोगों के परिवार में ज्यादा बाल बच्चा हो जाता है। अपनी भाषा में मांझी ने अपने भाषण में कहा कि बड़कन लोग दार्जिलिंग में तो उनकी पत्नी पत्नी शिमला में रहते हैं। पोस्टकार्ड पर आप लोग का बच्चा पैदा होता है। तो ऐसे में गरीब लोग को ज्यादा बच्चे होते हैं वहीं, अमीर लोगों के कम बच्चे होते हैं। हमारी संख्या ज्यादा है तो हमें आरक्षण मिलना चाहिए।