पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद ने राजधानी में जलजमाव के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि अगर सरकार की मंशा सही होता तो राजधानी वासियों को जलजमाव का शिकार नहीं बनना पड़ता। यहां बाढ का पानी नहीं था नाला की सही सफााई नहीं होने कारण जलजमाव हुआ। इसके लिए राज्य सरकार अपनी स्स्पिोंसलिवीटी से भाग नहीं सकती है।
उन्होंने कहा कि 15 साल के शासनकाल में हर समस्याओं के लिए कई कमिटी बनायी जाती है लेकिन कोई र्कारवायी नहीं होती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एंव उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार को बर्बाद करने का काम किये। प्रदेश की जनता ने इन्हें बहुमत इसलिए दिया कि समस्या का हल हो न कि केवल कमिटी बनाया जाय। राजधानी में हल्का जल जमाव होने पर इन लोग धरना प्रर्दशन का विरोध जताना शरू कर देते थे आज कहां थे। उपर से नीचे तक क्रप्शन व्याप्त है।