पटना : भारतीय नृत्य कला मंदिर में कांग्रेस मिलन कार्यक्रम का उदघाटन कर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति सह सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जनता एनडीए को पूरी तरह नकार चुकी है। इसका उदाहरण वर्तमान चुनाव में देखने को मिला है। केन्द्र व राज्य दोनों जगह कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि डा. जगन्नाथ गुप्ता के कांगे्रस पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस बिहार में और मजबूत होगा और एनडीए का सुफरा साफ कर देगी।
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने डा. गुप्ता के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि डा. गुप्ता के आने से कांग्रेस बिहार में और मजबूत होगी। बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिहार प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डा. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ही देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी वर्ग के लोगों को सम्मान दिया जाता है। देश के अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में 27 प्रतिशत की आबादी वाला वैश्य समाज आज भी राजनीतिक हाशिये पर है।
चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दल धन व वोट के लिए सिर्फ वैश्यों का उपयोग करती है। 2014 में वैश्यों ने एनडीए को बड़े ही उम्मीदद से बहुमत देकर केन्द्र और बिहार दोनों जगह सरकार बनाने का काम किया। लेकिन एनडीए सरकार के समय ही वैश्यों को सबसे अधिक प्रताडि़त किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश्वर प्रसाद राजेश, डा. बी. नायक, संतोष जायसवाल, डा. सुरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भीम साह, सुनील कुमार गुप्ता, संजू लाल, कंचन माला, मंशा जी, सम्राट अशोक, संजय कुमार गुप्ता, सुमन कुमार, अनिल जायसवाल, नागेन्द्र गुप्ता, मथुरा प्रसाद, विश्वनाथ गुप्ता, राजकुमार रश्मि, आलोक साह, मनीष गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।