Karakat से हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने दी प्रतिक्रिया

Karakat से हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पवन सिंह को लेकर दी प्रतिक्रिया

Karakat
Karakat: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव हारने के बाद गुरुवार को पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी।

Highlights

  • पवन सिंह को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया
  • उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में हार गए
  • पवन सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा

Karakat: उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया

बिहार के काराकाट(Karakat) से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को हर मिली। हर के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि यह बताने की जरुरत नहीं है, सबको सब मालूम है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है, उच्च तकनीक है। किसी को कुछ बताने की जरुरत नहीं है। बता दें की उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ विपक्ष से राजा राम मोहन राय ने जीत दर्ज की है। और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

पवन सिंह पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को हार का फैक्टर बनने पर उन्होंने कहा, फैक्टर बना या बनाया गया, सारी चीजें सभी को मालूम है। जो दिखता है वो होता नहीं है। यहां से विपक्ष के प्रत्याशी राजाराम सिंह 1,05,858 मतों से विजयी हुए। जबकि दूसरे नंबर पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को 2,74,723 वोट मिले।

पवन बने हार के कारण?

लोकसभा चुनाव में यह माना जा रहा है कि पवन सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा। पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था, परन्तु किसी कारणों से उन्होंने टिकट वापस कर दिया था। इसके बाद वे बतौर निर्दलीय काराकाट(Karakat) से चुनावी मैदान में उतर गए। भाजपा ने बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। और आखिरी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।