बिहार से मोकामा निर्दलीय विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने आज पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि लल्लू मुखिया के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट निकाला हुआ था और पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।
कुछ दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे बाहुबली अनंत सिंह को अपने एक विरोधी भोला सिंह की हत्या करवाने की साजिश रचते हुए सुना गया था। इसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और अनंत सिंह के साथ-साथ लल्लू मुखिया को भी आरोपी बनाया था।
जब पुलिस लल्लू मुखिया को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से लल्लू मुखिया के संपत्ति की कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त किया और उसकी संपत्ति को ज़ब्त भी कर लिया मगर इसके बावजूद भी लल्लू मुखिया ने सरेंडर नहीं किया।
वहीँ, आज बाढ़ कोर्ट में लल्लू मुखिया ने सरेंडर कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अनंत सिंह के घर से आज, आखिरकार लल्लू मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। AK-47 बरामदगी मामले में पहले ही दिल्ली में कोर्ट के सामने सरेंडर कर चुका है