पटना : रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुवानी हमला कर कहा कि आप फिर से मुख्यमंत्री बनने का जो सपना संयोग है वह सपना भूल जायें। आपके सहयोगी भाजपा हीं मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार नहीं है।
बिहार की जनता आप से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति जनता से छिपी नहीं है। विकास को लेकर न कोई उद्योग लगा न ही रोजगार सृजन हुआ। 14 साल के शासन काल में आपकी सरकार में बिहार को लूटने का काम किया गया।
कई घोटाले हुए। कई गंभीर आरोप लगे। प्रदेश का लॉ एण्ड ऑडर वेपटरी हो गयी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनने के चाहत पाले हुए है। अब वे फिर महागठबंधन की ओर झांकने लगे है। महागठबंधन उन्हें तरजीह क्यों देगा इससे मुख्यमंत्री के लिए कई चेहरे है। विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक सिखाने का काम करेगा।