पटना, (पंजाब केसरी) : लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की एक महत्वपूर्ण बैठक पटना श्रीकृष्णापुरी स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी जी ने की। उक्त बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सभी वरीय लोजपा(रा) नेता उपस्थित थें। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 15 फरवरी को आकण्ठ तक डूबी भ्रष्टाचारी सरकार प्रदेश में बेलगाम अपराध, बेतहाशा बेरोजगारी, बेहाल शिक्षा व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रदेश भर में निरंतर जहरीली शराब से हो रही अनगिनत मौतें, अनियमित वेतन भुगतान, बालिका-सुधार गृह काण्ड जैसे जघन्य महिला उत्पीड़न के मामले, बीमारू उद्योग, हक-हुकूक मांगने पर छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं तमाम सरकारी योजनाओं में घोटालों के खिलाफ लोजपा(रा) के द्वारा एक विशाल मार्च जे.पी.गोलम्बर से राजभवन तक निकाली जाएगी। जिसमें पूरे बिहार के समस्त जिले से हजारों नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल महोदय से मिलकर उपयुक्त तमाम सरकार की नकामियों और लचर कानून व्यवस्था समेत सभी जन समस्यओं से संबंधित आशय का एक ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि उक्त मार्च की तैयारी को लेकर प्रदेश के तमाम जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच जिला स्तरीय बैठक की जाएंगी। श्री तिवारी ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से उक्त मार्च में शामिल होने की अपील की है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त बैठक में पार्टी के पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार, पूर्व विधायक अच्युतानन्द सिंह, पूर्व विधान पार्षद अजय सिंह अलमस्त, डॉ. सत्यानन्द शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश सिंह, डॉ.शाहनवाज अहमद कैफी, शंकर झा, अरविन्द सिंह, धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, इन्दु कश्यप, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन मंत्री संजय सिंह, सदस्यता प्रभारी संजय रविदास, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, अजय कुशवाहा, विभूति भूषण पासवान, सरिता पासवान, राकेश रौशन, अमर सिंह कुशवाहा, प्रकाश चन्द्रा, संजय सिंह, रमेश सिंह, नौशाद अहमद, सुरेन्द्र विवेक, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, चंदन सिंह, नवल शर्मा, अनुपम पासवान, प्रो. विनीत, सुरभि ठाकुर, प्रमोद पासवान, मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा, अनिल पासवान, वेद प्रकाश पाण्डेय, सिमांत मृणाल, डॉ.अजय कुमार, परशुराम पासवान, इमाम गज़ाली, इंदिरा देवी, शोभा सिन्हा पासवान, सुरेन्द्र ठाकुर, रामप्रवेश यादव, प्रकाश कुशवहा, प्रणव कुमार, ओम प्रकाश भारती समेत सभी वरीय नेता उपस्थित थें।


Download Android App
Download iOS App



