लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लोजपा (रामविलास) ने 2024-2025 मिशन अभियान की शुरुआत की

लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) ने आज से 2024-2025 मिशन अभियान की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत आज पटना जिला के कार्यकर्ता सम्मेलन से शुरू किया गया है।

पटना :लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) ने आज से 2024-2025 मिशन अभियान की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत आज पटना जिला के कार्यकर्ता सम्मेलन से शुरू किया गया है। आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में पटना जिला अध्यक्ष चंदन यादव की अध्य्क्षता में जिला,प्रखंड, पंचायत के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए,पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2025 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता  संगठनिक ढांचा को मजबूत करने में युद्ध स्तर पर जुट गए है।
      डॉ. शर्मा ने पटना जिला अध्यक्ष चंदन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि पटना जिला से इस कार्यक्रम का शुरुआत हुआ है पूरा बिहार कार्यक्रम को अपनायेगा। प्रत्येक गांवों में दस-दस कार्यकर्ता तैयार किये जायेंगे जो गरीबों का काम करेंगे और संगठन से जुड़ेगे।
     पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि हमारी पार्टी की सरकार बनेंगी तो हम बिहारवासियों को मुफ्त बिजली देगे वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को बदलकर सभी प्राथमिक विद्यालय सहित सभी उच्च विद्यालय का आधुनिकीकरण करके बेहतर शिक्षा ब्यवस्था लागू करेंगे। मुफ्त स्वास्थ्य सेवा,25 लाख नौजवानों को रोजगार, मुफ्त सिचाई, खाद-बीज उपलब्ध कराएंगे, नदी से नदी को जोड़कर बाढ़ और सुखार की समस्या से स्थाई निजात कराएंगे।
        इस बात को पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव प्रचारित करें। कार्यक्रम का संचालन अजित पासवान ने किया। सम्मेलन को युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,युवा लोजपा(रा) के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, युवा लोजपा(रा) के प्रदेश प्रवक्ता अमन शांडिल्य, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान, पार्टी के प्रदेश सचिव सह कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती,पटना जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, पटना जिला महासचिव सुनील पासवान, धर्मेन्द्र यादव,मुलायम सिंह यादव,चंपा देवी, प्रभा पासवान, संजय यादव,पूनम पासवान, गुड़िया देवी ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।