BREAKING NEWS

सुपर संडे : निकहत ने दूसरा, लवलीना ने पहला विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता◾राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल◾उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना◾MP : महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बुजुर्ग महिला ने किया हंगामा, अंतत: पूरी हुई इच्छा◾लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों की कार रैली को दिखाई हरी झंडी◾JP Nadda ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा - 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, दलाली, बंटवारा करने वाली, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी'◾अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला - ये मेरी हत्या करना चाहते है◾'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' : BJP का Congress पर हमला◾Ashok Gehlot ने कहा- 'तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, ओबीसी के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा'◾Jodhpur Crime: सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार◾CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते◾'मन की बात' में PM Modi ने नारी शक्ति को किया सलाम◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द पर बोले चिदंबरम कहा- मिलेंगा चुनाव में फायदा◾ पुतिन का बड़ा बयान, कहा- 'बेलारूस में परमाणु हथियार करेंगे तैनात' ◾CPI नेता ने BJP और RSS को हराने के लिए विपक्ष एकजुटता पर दिया जोर◾कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने पर मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण बहाल करेंगे◾खरगे ने BJP के OBC समुदाय के अपमान वाले बयान पर किया पलटवार, भगोड़ों की निंदा करने पर इतना दर्द क्यों◾ खालिस्तान को लेकर प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब, 'कही स्पष्टीकरण की बात'◾राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ◾सरकार ने पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST सेस की सीमा तय की◾

लोजपा रामविलास कि सरकार बिहार में आई बिजली पानी, शिक्षा, चिकित्सा, मुफ्त - चिराग पासवान

राजगीर पंजाब केसरी:लोजपा (रामविलास) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन अंर्तराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल राजगीर में आरंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किये। कार्यक्रम में पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट का लोकार्पण करते हुए  श्री पासवान ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के संकल्प-पत्र बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को प्रदेश के कोने-कोने और जन-जन तक पहुंचाना होगा क्योंकि प्रदेश के विकास के लिए पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ही प्रदेश के विकास का एक मात्र विकल्प है जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास निहित है। 

चिराग ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विगत 17 वर्षों से प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सबसे फिसड्डी और अविकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार को लाकर खड़ा कर दिया है। राज्य सरकार को बिहार की जनता द्वारा चुकाए गये टैक्स के माध्यम से जो राजस्व सरकार के पास संग्रहित होता है उसके बदले उन्हें राज्य सरकार सुविधा आखिर क्यों नही देती जो समझ से परे है। जबकि टैक्स के बदले प्रदेश की सरकार द्वारा उन्हें मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था मुहैया होनी चाहिए। वहीं जनता के पैसों का तमाम सरकारी विभागों में बदर बांट किया जाता है। पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में जनता के मुलभूत सुविधाओं का सामेकित रोड़ मैप निहित है अगर लोजपा रामविलास को बिहार की जनता मौका देती है तो हमारी सरकार सभी बिहारवासियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, बेहतर शिक्षा, आधुनिक चिकित्सा को मुफ्त में देगी। श्री चिराग ने आगे कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, महावीर और गुरू गोविन्द सिंह जैसे विभूतियों की धरती है उनसे जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास करने में राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

 प्रदेश में पर्यटन और उधोग जैसे क्षेत्रों में तमाम संभावनाओं के बावजूद सरकार के उदासीनता के कारण पर्यटन के क्षेत्र में विकास अवरूद्ध है। दूसरे प्रदेशों की तरह पर्यटन के लिए देशभर के सैलानी बिहार नही आते क्योंकि पर्यटन का विकास को लेकर सरकार की कार्यशैली पूरी तरह विफल है। उत्तर प्रदेश में जहां रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो सकता है तो आखिर माता सीता का भव्य मंदिर के निर्माण क्यों नही ? चिराग ने प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में चिकित्सा और शिक्षा पूरी तरह ध्वस्त है। अस्पतालों की हालत पूरी जर्जर स्थित में है। शिक्षा और शिक्षकों की हालत इस तरह बदतर हो गई है कि अपनी मांगो को लेकर जब प्रदेश के युवा बेरोजगार सड़कों पर आते है और अपनी मांगो को शांतिपूर्ण ढ़ंग से रखते हैै तो उनपर पुलिस द्वारा ठंडे बरसाया जाता है जो बेहद दुखद है। शिक्षा में सुधार को लेकर पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में आधुनिक और तकनीकि शिक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है।

 प्रदेश में मखाने और केले जैसे कई कृषि उत्पादों के प्रचुर मात्रा में उत्पादन के बावजूद उसके पैकेजिंग की व्यवस्था नही होने से कृषकों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में किसानों के आर्थिक स्थिति को समाहित किया गया है। जब मौजूदा सरकार में प्रदेश के मंत्री स्वयं को चोरों के सरदार कहते है तो सरकार के विभागों में भ्रष्टाचार का आलम क्या है इससे समझा जा सकता है। पासवान ने बिहार में प्रत्येक वर्ष बाढ़ और सुखाड़ के प्रभाव को लेकर प्रभावित क्षेत्रों के लोगो की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में नदियों से नदियो को जोड़कर प्रदेश में बाढ़ और सुखाड़ से निजात दिलाने की बात कहीं। चिराग ने कहा कि इतिहास गवाह है जब कोई सरकार या राजनीतिक दल जनता से विमुख होता है तो वह सरकार जन भावनाओं से मुक्त हो जाता है यहीं कारण है कि बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री और उनके दल को नकारते हुयें तीसरे नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है। नीतीश कुमार प्रदेश की जनता को अगडे-पिछडे, दलित-महादलित और जात-पात वर्ग भेद में बांटकर सत्ता की कुर्सी पर काबिज है उन्हें बिहार की विकास से कोई सरोकार नहीं जबकि लोजपा रामविलास की विजन में पार्टी ने श्लोगन दिया है। जात ना पात, करें सबकी बात। लोजपा रामविलास जाति-पात के बंधन से मुक्त होकर तमाम बिहारवासियों के चहुंमुखी विकास को लेकर कृत संकल्पित है। 

देश की आजादी के 75 वर्ष पश्चात अमृत महोत्सव के अवसर पर एक ओर जहां अन्य प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पिछड़ा और बिमारू राज्य बनकर रह गया है। बिहार के छात्र, मजूदर और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों कों अपने जीवन-यापन के लिए प्रदेश से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि कोटा में पढ़ने वाले छात्र और अध्यापक सहित प्रबंधन में बिहारी मौजूद है बावजूद आखिर उन्हेें ऐसी व्यवस्था अपने व्यवस्था प्रदेश में क्यों नहीं ? नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार सबसे पिछले पायदान पर है। यहीं कारण है कि बिहारवासियों कोे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की जरूरत है। बिहार के ज्वलंत समस्याओं को लेकर कोई पार्टी आज पूरी तरह मुखर है तो वह एक मात्र पार्टी है लोजपा रामविलास। वहीं प उपाध्यक्ष  पूर्व सांसद  अरुण कुमार ने कहा कि देश में राजनीतिक कुनबा बढ़ती जा रही हैं उसमें हमारी मजबूत स्थिति है।

 नीतीश जी  सरकार में 17 साल बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य का स्थिति बद से बदतर हो गया एक भी रोजगार नहीं लगा लोगों को पलायन जारी है अपराध लूटमार दिन प्रतिदिन हो रहा है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है नीतीश कुमार के शासनकाल में कार्यकर्ता सड़क पर है  छोटे से बड़े अधिकारी मालामाल हो गए बड़े भाई छोटे भाई एक हो गया लगभग डेढ़ महीना सरकार का बना हुआ  प्रतिदिन  अपराध की संख्या बढ़ रही है लोगों में भय का माहौल है बड़े भाई और छोटे भाई मिलकर बिहार में क्या विकास लाएगा।चिराग पासवान बिहार का  युवा चेहरा है और कुछ करने का विजन है और मेहनत और लगन से से बिहार में काम कर रहे है । 

प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों के वाहक और संरक्षक पार्टी के तमाम कार्यकर्ता है जो प्रदेशभर में गांव-गांव और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएगा। आज लोजपा रामविलास के सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने का दिन है। पार्टी केे मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मीडिया में आधुनिक संचार क्रांति को पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत पद्मभूषण स्व0 रामविलास पासवान जी की देन बताया। श्री भट्ट ने कहा कि आज हर हाथ में मोबाइल फोन के माध्यम से सोशल मीडिया का बृहद विस्तार हुआ है जिसका सपना पद्मभूषण स्व0 रामविलास पासवान जी अपने संचार मंत्री के कार्यकाल  मैं देखा था जो आज साकार हो रहा है। 

कार्यक्रम को युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रणव कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 सत्यानंद शर्मा, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष  हुलास पाण्डेय, संगठन मंत्री ई0 रविन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष  संजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष इन्दु कश्यप, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष ई0 रमेश कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने राजनीति, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिन्हा पासवान, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सिमांत मृणाल पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 रामप्रवेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इमाम गजाली, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सुधीर कुमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इन्दिरा देवी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित किशोर सिन्हा, आई0टी0 सेल से अभिनव कुमार मिश्रा ने विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम को संबोधित कियें।