Modi Bihar Visit: PM मोदी आज जाएंगे राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का करेंगे उद्घाटन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Modi Bihar Visit: PM मोदी आज जाएंगे राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का करेंगे उद्घाटन

Modi Bihar Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। तीसरी बार पीएम पर की शपथ लेने के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी बिहार को एक बड़ी सौगात देते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री राजगीर में नालंदा विश्‍वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह करीब 9.45 बजे नालंदा के भग्नावशेष का दौरा करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे के करीब राजगीर में नालंदा विश्‍वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

नालंदा विश्‍वविद्यालय की मुख्य सुविधाएं

नालंदा विश्‍वविद्यालय का यह परिसर एक ‘नेट जीरो’ ग्रीन कैंपस है। यहां सोलर प्लांट, पीने योग्य पानी के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर रीसाइक्लिंग प्लांट लगाने के साथ 100 एकड़ जल निकाय और कई पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं का विकास किया गया है। नवनिर्मित परिसर में 40 कक्षाओं वाले दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं। इन शैक्षणिक ब्लॉक में बैठने की कुल क्षमता लगभग 1900 है। इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो सभागार हैं। इसमें लगभग 550 छात्रों की क्षमता वाला एक छात्र छात्रावास है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, 2000 व्यक्तियों तक की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, फैकल्टी क्लब और खेल परिसर सहित कई अन्य सुविधाएं भी हैं।

17 देशों के राजदूत भी होंगे शामिल

राजगीर में नालंदा विश्‍वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। इस उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।

नालंदा विश्‍वविद्यालय का इतिहास

नालंदा विश्‍वविद्यालय का इतिहास से गहरा संबंध है। लगभग 1600 वर्ष पहले स्थापित मूल नालंदा विश्‍वविद्यालय को विश्‍व के प्रथम आवासीय विश्‍वविद्यालयों में से एक माना जाता है। वर्ष 2016 में नालंदा के भग्नावशेष को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल घोषित किया गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।