पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने कल 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली यह रैली एक दूसरे पर सीट शेयरिंग में एनडीए के घटक दलों मे अंदर ही अंदर प्रेशर पॉलिटिक्स की राजनीति से प्रेरित है यह रैली | इस रैली के माध्यम से हो रहा है एक दूसरे पर प्रेशर पॉलिटिक्स| राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना ने कहा कि एनडीए के घटक दलों में आपसी तालमेल का अभाव पूरी तरह दिख रहा है| जहां एक और पूरे पटना में खासकर होर्डिंग बैनर को लेकर एक दूसरे से आगे होने के लिए एनडीए के घटक दलों में मानो होर सी लगी हुई है| बिहार में एनडीए के घटक दल आपस में एक दूसरे से बड़े होने का दिखावा कर रही है|
पटना के गांधी मैदान में होने वाली यह रैली पूरी तरह राजनीति से प्रेरित होने के साथ-साथ पैसे के बल पर भीड़ जुटाने बड़ी कवायत है| जिसमें एनडीए की डबल इंजन की सरकार और इन के नेताओं द्वारा जनता की पैसे को बेतहाशा खर्च कर रही है| इस रैली पर होने वाले खर्च से बिहार में गरीबी झेल रहे लोगों के लिए निश्चित तौर पर इन पैसों से उनके लिए कुछ तो जरूर रोटी कपड़ा और मकान जैसी सुविधाओं को दिया जा सकता था| राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने अपने साफ शब्दों में कहा कि एनडीए की कल 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली सिर्फ पैसे के बल पर बुलाई गई भीड़ होगी|
देश और राज्य में लोगों का झुकाव महागठबंधन की ओर बढ़ा है| उसको देखते हुए यह रैली दिखावा है | हम प्रवक्ता ने कहा जनता का पूरा समर्थन महागठबंधन को मिल रहा है| यह सिर्फ देश और राज्य में लोगों को कमोबेश खासकर बिहार की बुनियादी समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह एक प्रायोजित रैली का कार्यक्रम है| यह रैली देश और बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ही यह रैली बुलाई गई है|
राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में होने वाली 3 मार्च की होने वाली एनडीए रैली जनता द्वारा पूरी तरह से नकार दी जाएगी| आने वाले समय में दोनों जगह महागठबंधन की सरकार बनेगी | यह जनता का लनिर्णय है| एनडीए के नेताओं को आने वाले समय में निश्चित तौर पर दिखाई देगा| अभी अपने पैसे से जितना रैली करना है, कर ले| वोट तो जनता को ही देना है और उन्हें ही तय करना है कि सरकार किसकी बनेगी| जनता ने इस महागठबंधन की सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है | इसलिए दिए कि लोगों में घबराहट साफ दिखाई दे रही है|