BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

नित्यानंद राय बोले, 'सम्राटअशोक के शौर्य को आमजनों तक पहुंचाने को भाजपा चलाएगी अभियान'

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने कहा कि उनकी पार्टी सम्राट अशोक के मूल्यों और परंपराओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अशोक की उपलब्धियों के बारे में लोगों को पढ़ाना और सदियों तक उनका साम्राज्य कैसे अखंड रहा, इसके बारे में पढ़ाना शामिल होगा।  राय ने शुक्रवार को रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सभागार में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आगामी दो अप्रैल को सासाराम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सम्राट अशोक जयंती समारोह में भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर वह यहां पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में आमजनों की सहभागिता रहेगी।

इतिहास में इनको उचित स्थान नहीं मिला

भाजपा नेता ने कहा कि सम्राट अशोक ने देश को एक स्वरूप में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने अखंड भारत का स्वरूप देश को प्रदान किया था। उनके राजपाट में लोगों के जीवन में खुशियां थी। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, पुरुषार्थ की विरासत की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि प्रतापी अशोक को आजादी के बाद इतिहास में इनको उचित स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा सम्राट अशोक सासाराम में रुके भी थे जो यहां लघु शिलाले़ख पर अंकित है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समरसता और समाज के सृजन राष्ट्र विकास की राजनीति करती है।

चुनाव में राज्य की जनता उनको जवाब देगी

राय ने कहा कि उमहागठबन्धन की सरकार राज्य की जनता को ठगने का कार्य कर रही। समाज मे नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। भाजपा ने कम विधायक होते हुए भी नीतीश कुमार पर विश्वास किया। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।लेकिन जिसका विरोध कर सता में आये उसी महागठबन्धन की गोद मे बैठ गए।अगले लोक सभा व विधान सभा चुनाव में राज्य की जनता उनको जवाब देगी। केन्द्र राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की।