पटना : सीएबी और एन आर सी के मुद्दे पर जनाधिकार पार्टी के द्वारा कल बिहार बन्द का आह्वान किया है। कल आयोजित होने वाले इस बिहार बन्द में जनाअधिकार पार्टी के साथ-साथ विभिन्न वाम संगठन भी भाग ले रहे हैं। जनाधिकार पार्टी के प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह ने बताया कि सरकार के काले कानून (एन.आर.सी और सी.ए.बी) के खिलाफ कल पूरा बिहार बन्द रहेगा। बिहार वासी इस बन्द को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें।
प्रेमचन्द सिंह ने बताया कि कल पूरे बिहार के छात्र नौजवान , महिलाएं और किसान सब मिल कर बिहार बन्द करेंगें। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ कल बड़ी संख्या में महिलाएं कंकड़ बाग और फ्रेजर रोड़ की सड़क पर उतरेंगी।
सड़क पर सबसे पहले सुबह सात बजे प्रेमचंद सिंह और राजेश रंजन राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनोंके आवागमन को रोकेंगे, उसके बाद छात्र नौजवानों का जत्था 9 बजे से अशोक राजपथ से निकलेगा। जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव 10 बजे से अपने मंदिरी स्थित आवास ने निकल पटना बन्द कराते हुए 11 बजे डाकबंगला चौराहा पहुंचेंगे। आप से निवेदन है कि बिहार बन्द की सफल बनाने हेतु आप सहयोग करे।