लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

देश की बिगड़ती परिस्थिति के लिए विपक्ष को एकजुट होना आवश्यक : रघुवंश प्रसाद सिंह

देश-प्रदेश की बिगड़ती परिस्थिति और सरकार की मनमानी को समाप्त करने हेतु विपक्ष को एक होकर बड़े आन्दोलन में लगना समय की मांग है।

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने  कहा कि देश में अभी अच्छा और खराबए सच एवं झूठ में कोई भेद नहीं रह गया है। सरकार धुंआधार प्रचार के बल पर जनता को भरमा रही है। प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर उन्होंने कहा कि  देश का विकास दर पड़ोसी देशों से कम हो गया है। देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। गरीबों की सब्जी और बड़े लोगों के सलाद की थाली से प्याज गायब हो गया है। 
केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से ग्यारह लाख करोड़ वसूल किये हैं। केन्द्र ने काला धन लाने का वादा किया, नोटबंदी, जी.एस.टी.पेट्रोल, डीजल की महंगाई देश पर ऋण दोगुना बढ़ाया गया।  रिजर्व बैंक ऑफ  इंडिया से पौने दो लाख करोड़ रूपये किया गया।  खाली खजाना भरने के लिए लोगों से मनमाना टैक्स वसुली हो रही है। देश में कारखाने बंद होने लगे है।  कारोबार ठप है। बाढ़-सुखाड़ से किसान तबाह है। पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। 
उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चैपट है, हत्या, लूट, बलात्कार, रंगदारी, मॉब लिंचिंग जैसे जघन्य अपराध में लगातार वृद्धि हुई है। वैषाली और मुजफ्फरपुर अपराध की राजधानी हो गयी है। शराबबंदी और बालूबंदी में पुलिस और अवैध कारोबारी मालोमाल हो गए है एवं कोर्ट में इससे संबंधित दो लाख सात हजार सात सौ छियासठ से अधिक मामले है।  1 लाख 67 हजार गरीब जेल में बंद है। 
54 लाख लीटर से अधिक शराब की जब्ती से अदालतों का काम बढ़ गया है। इस पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब-तलब किया है। देश-प्रदेश की बिगड़ती परिस्थिति और सरकार की मनमानी को समाप्त करने हेतु विपक्ष को एक होकर बड़े आन्दोलन में लगना समय की मांग है। संवाददाता सम्मेलन में चितरंजन गगन, मदन शर्मा, भाई अरूण कुमार, चन्देश्वर प्रसाद सिंह एवं एम. के.रिजवी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।