बिहार की राजधानी पटना शनिवार को एक मामला सामना आया जिसमें चार लोगों की आक्सिमक मौत हो गई। यह मामला गंगा नदी का बताया जा रहा है जिसमें एक मोटरबोट में LPG सिलेंडर के फटने की वजह से यह हादसा हो गया हैं। हालांकि, इस विस्फोट से मौके पर तो चार लोगों मर गए लेकिन 20 से ज्यादा लोग पूर्ण रूप से घायल हो गए।
एलपीजी गैस रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट सिलेंडर से एलपीजी के रिसाव के कारण हुआ, जब उसका एक नाविक मोटरबोट पर खाना बना रहा था। लेकिन मोटरबोट नदी में डूबने से बच गई। अन्य नाविकों ने उसे मनेर में गंगा नदी के तट पर लाने में कामयाबी हासिल की।
20 घायल लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक घायलों को मनेर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोटरबोटों का उपयोग आमतौर पर रेत के परिवहन के लिए किया जाता है। इस क्षेत्र में अधिकांश नाव रेत माफिया द्वारा चलाई जाती हैं।