Bihar Election : पीएम मोदी ने मतदाताओं से की अपील, बोले- वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड

Summary :

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।  इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से कहा राज्य विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है और सभी से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 15 जिलों की 78 पर आज तीसरे और अंतिम चरण के लिये वोट डाले जा रहे हैं। 
 मोदी ने ट्वीट  कर मतदाताओं से अपील में कहा,’ बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।’

बिहार विधानसभा चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम चरण के लिए 78 सीटों पर मतदान जारी

Desk Team