BREAKING NEWS

PM ने अधीनम महंतों से की मुलाकात , लिया आशीर्वाद , अधीनम ने Modi को सौंपा सेंगोल◾ नए संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर अधीनम ने पीएम मोदी को 'सेंगोल' सौंपा ,1947 में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को दिया◾पटियाला हाउस कोर्ट ने अमृतपाल सिंह और अमरीक सिंह की NIA हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ाई◾Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने इंटरनेट पर रोक 31 मई तक बढ़ाई◾राजस्थान: CM अशोक गहलोत का ऐलान, तूफान-बारिश से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख ◾राजनाथ सिंह तीन दिवसीय नाइजीरिया की यात्रा के लिए होंगे रवाना◾Delhi Crime: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार◾KCR ने किया पीएम मोदी से आग्रह, कहा- दिल्ली सेवा मामलों पर अध्यादेश वापस लें◾गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा ◾9 साल की उपलब्धियों को लेकर 2024 में हैट्रिक लगाने के लिए मिशन लोकसभा में जुटी भाजपा◾‘पहले की तरह मदद अब नहीं मिल रही’, CM नीतीश ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾NIA ने मध्यप्रदेश में ISIS इशारे पर आतंक की साजिश रचने वाले तीन लोगो को गिफ्तार किया ◾SC के विकल ने राष्ट्रपति की जाति पर टिप्पणी करने पर CM केजरीवाल और खड़गे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत◾PM मोदी के 9 वर्षों पुरे होने पर बोले अरुण सिंह, कहा- इन सालों में देश की तस्वीर ही बदल गई ◾पीएम मोदी ने कार्यकाल के नौ साल पूर्ण होने पर जनता का आभार व्यक्त किया◾आसाराम को बड़ा झटका, राजस्थान HC ने मनोज बाजपेयी की फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार ◾पीएम मोदी की अध्यक्षता में निति आयोग की बैठक, आठ राज्यो के मुख्यमंत्रियो ने बनाई दूरी ◾रविशंकर प्रसाद बोले- नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना◾TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ◾15 साल की लड़की को अपने भाई से गर्भपात के खिलाफ सुनवाई करेगा केरल HC ◾

पटना में लगे पोस्टर में BJP नेता को बताया 'बिहार का योगी', भाजपा ने सम्राट चौधरी को CM कैंडिडेट किया घोषित

बिहार की राजधानी की सड़कें मंगलवार को पोस्टरों से पटी हुई नजर आईं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है। सम्राट चौधरी को पिछले सप्ताह ही भाजपा की प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। पोस्टर पर लिखा है, ‘‘बिहार का योगी आ गया है’’ और इस पर चौधरी की एक बड़ी तस्वीर लगी है।

राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन ने पोस्टर राजनीति पर कहा कि क्या बिहार में भाजपा ने उन नेताओं को छोड़ दिया है जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की और अब वे चौधरी से उम्मीदें लगा रही है। चौधरी करीब पांच साल पहले ही भाजपा से जुड़े हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के विधान पार्षद एवं प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि भाजपा नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार और जनक राम जैसे लोगों को भूल गई है।’’

Bihar Politics: 'बिहार का योगी.. आ गया सम्राट भैया', BJP कार्यकर्ताओं ने  पोस्टर के जरिए प्रदेश अध्यक्ष को बताया CM कैंडिडेट, bjp workers told samrat  chowdhary as cm ...

ये सभी जद (यू) और भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे। ये सभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या दलित समुदाय से नाता रखते हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले चौधरी को राज्य इकाई प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इन चुनाव के बाद राज्य में 2025 में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इस कदम को भाजपा द्वारा कुशवाहा जाति के वोटों को काटने और महागठबंधन के पक्ष में ओबीसी के एकीकरण को विफल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

UP CM Yogi to visit Bhagyalakshmi temple at Charminar on July 2: BJP sources

महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि पोस्टर भाजपा के ‘‘राजनीतिक दिवालियेपन’’ को दर्शाता है। शाहीन ने कहा, ‘‘ सम्राट चौधरी जब राजद में थे, तब उनका क्या कद था? वह पार्टी के 100 विधायकों में से एक थे। जद (यू) में जाने पर भी उनका यही कद था। बिहार में भाजपा का कोई नेतृत्व नहीं है और उसकी हताशा सभी देख सकते हैं।’’

सम्राट चौधरी बोले- CM नीतीश ने बिहार के पॉलिटिकल DNA को गंदा किया | Samrat  Chaudhary Exclusive Interview; Speaks On Nitish Kumar and Tejashwi Yadav |  Bihar News - Dainik Bhaskar

वहीं भाजपा के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पोस्टर पर प्रत्यक्ष रूप से कुछ कहने से मना कर दिया। प्रसाद ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हम विधानसभा चुनाव जीतने के बाद करेंगे, जिसे हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के कारण जरूर जीतेंगे।’’ इस बीच, चौधरी राष्ट्रीय राजधानी में हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ शिष्टाचार मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं। प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवद् गीता की एक प्रति भेंट की है।