BREAKING NEWS

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पटना पहुंचने पर जोरदार हुआ स्वागत

राष्ट्रपति पद के लिये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को पटना पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। वह 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए यहां आईं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू विशेष विमान से सुबह 11.13 बजे पटना हवाई अड्डे पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल और अन्य राज्य मंत्रियों ने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी हवाई अड्डे पर मौजूद 

हवाई अड्डा परिसर को फूलों से सजाया गया था जबकि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ बाहर सड़कों पर उनके स्वागत के लिए के लिए खड़े थे। पटना में मुर्मू राज्य भाजपा कार्यालय का दौरा करेंगी। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगी।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि बाद में वह गांधी मैदान के पास एक होटल में जाएंगी जहां वह सांसदों और विधायकों सहित एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी और चुनाव में उनके समर्थन की अपील करेंगी। उन्होंने कहा कि दोपहर में वह पटना से उड़ान भरकर गुवाहाटी होते हुए अगरतला पहुंचेंगी।