बिहार में होने वाले चुनावों के मद्देनजर नवगठित द प्लूरल्स पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। 2020-2030 के 8 दिशा आठों पहर के नाम पार्टी ने बिहार के लिए अपना मास्टर प्लान तैयार किया है। पार्टी ने 8 प्वाइंट में अपने घोषणा पत्र में विस्तार से जानकारी दी है।
द प्लूरल्स पार्टी की सीएम उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने घोषणा पत्र की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि द प्लान: टोटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन और सबका शासन। द प्लुरल्स पार्टी मेनिफेस्टो (2020-2030): “8 दिशा आठों पहर”
पार्टी के मेनिफेस्टो की 8 अहम बातें
- आठ डिवेलपमेंट जोन में बिहार का विकास
- प्रत्येक डिवलपमेंट जोन में आठ औद्योगिक जोन की स्थापना
- कृषि को उद्योग का दर्जा
- हर जोन में एक लाख स्टार्ट-अप: कृषि, उद्योग, आईटी, फाइनेंस संबंधित
- हर जोन में फ्लड एंड इरिगेशन सिस्टम
- प्रत्येक जोन में लर्निंग के आठ स्टेट ऑफ द आर्ट शिक्षा केंद्र
- प्रत्येक वार्ड व पंचायत में आठ बुनियादी इंस्ट्रक्चर
- गरीबी रेखा के नीचे के परिवार को जीवन की आठ बुनियादी सुविधा
बता दें कि हाल ही में प्लूरल्स पार्टी से सीएम पद की दावेदार पुष्पम प्रिया चौधरी ने 17 अक्टूबर को बिहार चुनाव को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने बिहार में निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। पत्र में उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ मिसबिहैव और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया भी लगाया था।