बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राबड़ी देवी अपने पुत्र तेजस्वी के साथ पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि “आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई,सुनवाई वाली सरकार चाहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र में सब लोग अपने मतों का इस्तेमाल करके बदलाव जरूर करेंगे।”
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए राबड़ी देवी ने कहा, इस चुनाव में बदलाव की लहर चल रही है। बदलाव की गंगा बह रही है। लोग तेजस्वी को खूब आर्शीवाद दे रहे हैं।
इधर, विपक्षी दलों के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी ने लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोग पढ़ाई, कमाई, सिंचाई सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार के लिए वोट मांग रहे हैं। बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



