लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा में CM नीतीश संग कई दिग्गज नेता भी हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री की अंतिम यात्रा उनके पटना वाले घर से निकल चुकी है। राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान से किया जाएगा।

दिवंगत केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार आज पटना में होगा। केंद्रीय मंत्री का पार्थिव शरीर शुक्रवार को विशेष विमान से पटना पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि दी। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पासवान को श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान वे भी भावुक हो गए।
1602320617 011
इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने श्रद्घांजलि अर्पित की। पटना में रामविलास पासवान के घर के बाहर कई राजनीतिक नेताओं और लोगों की भीड़ उमड़ी। रामविलास के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
1602320631 022
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री की अंतिम यात्रा उनके पटना वाले घर से निकल चुकी है। राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान से किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी , केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे आदि जनार्दन घाट पर पहुंचे हुए हैं। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले पासवान के आवास पर माहौल काफी भावुक हो गया था।
1602320699 033
इस दौरान बेटे चिराग पासवान ने पिता को कंधा दिया,  लोगों की आंखें नम हो गईं। ‘रामविलास अमर रहें’ के नारे लगे।  बता दें कि पासवान के पार्थिव शरीर को एक विशेष वाहन पर सम्मान के साथ रखा गया और उन्हें विधानसभा परिसर ले जाया गया। उनके वाहन के पीछे हजारों लोग पैदल चलते रहे।
पासवान के अंतिम दर्शन करने के लिए बिहार के कई क्षेत्रों के लोग यहां पहुंचे थे। विधानसभा परिसर के बाद पासवान का पार्थिव शरीर लोजपा कार्यालय ले जाया गया। गौरतलब है कि राम विलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत दूसरे केंद्रीय मंत्रियों व राजनीति दलों के नेताओं ने शोक जताया है। 
राम विलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर लोजपा का गठन किया था। पिछले साल पार्टी की अपने पुत्र कमान चिराग पासवान को सौंपने से पहले वह लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे। राम विलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। बीमार होने के कारण वह बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनके हृदय का ऑपरेशन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।