बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार में सहयोगी पार्टी बीजेपी पर भी तंज कसा। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बस अपनी उम्र काट रहे है तथा कमजोर मजबूर बीजेपी उनकी पालकी ढो रही है।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। डबल इंजन सरकार के कारण हर क्षेत्र में ट्रबल ही ट्रबल है। मुख्यमंत्री जी बस अपनी उम्र काट रहे है तथा कमजोर मजबूर बीजेपी उनकी पालकी ढो रही है। बेगैरत लोगों को बताना चाहिए कि बिहारी युवाओं की 19 लाख नौकरियाँ कहाँ है?
बिहार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। डबल इंजन सरकार के कारण हर क्षेत्र में ट्रबल ही ट्रबल है। मुख्यमंत्री जी बस अपनी उम्र काट रहे है तथा कमजोर मजबूर भाजपा उनकी पालकी ढो रही है।
बेगैरत लोगों को बताना चाहिए कि बिहारी युवाओं की 19 लाख नौकरियाँ कहाँ है? pic.twitter.com/5Vjsjk2vgl
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 1, 2022
वहीं शुक्रवार को बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रचार पर निकलने के दौरान पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जब मुख्यमंत्री अपने घर में सुरक्षित नहीं है, तो अन्य लोगों की बात करना बेकार है। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं पूरे राज्य में हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिहार में प्रत्येक चार घंटे पर दुष्कर्म और पांच घंटे पर हत्या की घटना होती है।
इससे पहले आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री के शराब पीने वालों को लेकर दिए बयान पर भी निशाना साधा था। उन्होंने पूछा था कि क्या शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हैं? तेजस्वी ने सीएम के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी है। शराब पीने वाला हिंदुस्तानी नहीं- श्री नीतीश कुमार। नीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हुए। बिहार में खून की नदियां बहाने वाले दुर्दांत अपराधी एवं भ्रष्टाचारी महाअयोग्य और महापापी नहीं है लेकिन शराबी हैं।’