राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। नामांकन दर्ज करने के बाद तेजस्वी ने कहा कि “लालू जी की कमी सबको खल रही है, बिहार के लोग याद कर रहे हैं कि लालू जी रहते तो महंगाई नहीं होती। लालू जी के समय में कारखाने लगे, स्थायी नौकरियां मिलीं। हम सरकार बनाने जा रहे हैं, नीतीश कुमार जी के प्रति नौजवानों में आक्रोश है।”
मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा। हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूँ।
इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूँ। परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ। pic.twitter.com/IeT5E82xTs
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 14, 2020
वहीं नामांकन दर्ज करने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव लड़ने को लेकर चुनौती दी । बुधवार को उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी का आर्शवाद लिया और राघोपुर रवाना हुए। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर से नामांकन दर्जा कर रहे हैं। इससे पहले राघोपुर जाने के पहले पटना में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार को चुनौती दी।
उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को चुनौती देता हूं। मैं तो आज नामांकन दर्ज करने जा रहा हूं। वे अपने गृह जिला नालंदा का कोई एक क्षेत्र चुन लें और वहां से वे नामांकन दर्ज करें, वहीं से मैं भी नामांकन दर्ज करूंगा और उनको हराकर देखाउंगा।इससे पहले तेजस्वी ने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
उल्लेखनीय है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव फिर से राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप इस चुनाव में समस्तीपुर के हसनपुर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। पिछले चुनाव में वे महुआ क्षेत्र से विधायक थे।


Download Android App
Download iOS App



