नागरिकता कानून के खिलाफ आरजेडी का बिहार बंद, कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में कपड़े उतारकर शुरू किया प्रदर्शन

Summary :

नागरिकता कानून के विरोध में आरजेडी ने आज बिहार बंद बुलाया है। इस दौरान सुबह सुबह बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर निकले हैं।

नागरिकता कानून के विरोध में आरजेडी ने आज बिहार बंद बुलाया है। इस दौरान सुबह सुबह बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर निकले हैं। कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोक दी है।  लोगों ने कई जगहों पर चक्का जाम किया गया है। जबकि, कुछ जगहों पर ट्रेन रोकने की भी खबर आ रही है। ऐसी रिपोर्ट्स है कि कुछ लोगों की तरफ से जबरन वहां पर दुकानें बंद कराई जा रही है।सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
UP के सभी स्कूल कॉलेज बंद
उत्तर प्रदेश में हालात को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से खोल दिया गया है।
बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर NH-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं।
बता दे कि बंद के पहले शुक्रवार को तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आरजेडी के बंद पर सरकार की तरफ से किसी ने भी हानि पहुंचाने की कोशिश की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी राजनीतिक पार्टी हो या आम लोग, विरोध करने का सबको अधिकार है।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद के बाहर से पुलिस ने हिरासत में लिया

Desk Team