चुनाव आयोग शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने जा रहा है। वहीं कोरोना काल में चुनावों को स्थगित करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। याचिका में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से आयोजित नहीं किए जा सकते।
न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता को इस संबंध में निर्वाचन आयोग के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने की छूट देने भी इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ‘‘हम हर किसी को निर्वाचन आयोग के पास जाने की अनुमति नहीं दे सकते। हम आपको केवल याचिका वापस लेने की अनुमति दे सकते हैं।’’
बिहार विधानसभा चुनाव : EC आज करेगा तारीखों की घोषणा, चुनाव आयोग की साढ़े 12 बजे PC
आयोग शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर सकता है। अजय कुमार नामक व्यक्ति ने याचिका दायर करके दावा किया था कि महामारी के कारण विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से आयोजित नहीं किए जा सकते। याचिका में स्थिति सामान्य होने तक बिहार विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाने का अनुरोध किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



