पटना : लोजपा (सेक्यूलर) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी समिति की बैठक ठाकुर परमानंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को लोजपा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सत्यानन्द शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि अतिपिछड़ा समाज तेजी से गोलबन्द हो रहा है।
सत्ता और सम्पत्ति से बेदखल इस समाज को राजनीतिज्ञों ने भिखारी बना दिया। आजादी के 74 वर्षों तक इस समाज का 36 फिसदी वोट लेकर राजनैतिक दल के लोग सत्तासीन होते रहे परन्तु इस समाज को सत्ता के गलियारे में झांकने से भी रोका जाता रहा है। आज समय की मांग है। कि अतिपिछड़ा समाज अपनी राजनिति करे और अपनी सरकार बनाये। लोजपा (से.) इसी अभियान को चला रही है। जाति से जमायत बनाइए और सत्ता के लिए संघर्ष शुरू किजीए।
बैठक को युवा लोजपा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सरोज गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामता प्रसाद चन्द्रवंशी, युवा लोजपा (से.) के प्रदेश अध्यक्ष आशिष कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश महासचिव पृथ्वी राज शर्मा, प्रभु शर्मा, पप्पु शर्मा, बिरेन्द्र पासवान, संदीप मालाकार, जददू भगत, रोहित महतो समेत अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया।