पटना, (पंजाब केसरी) : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्राी भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा बॉलीवुड कि दुनिया में ऊंची मुकाम हासील करने वाले बॉलीवुड स्टार सिनेमा जगत में मौजूद नेपोरिज्म का शिकार हुए बिहार के दिवंगत सपूत सुशांत सिंह राजपुत जी को उनके घर राजीव नगर में उनके तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पिता जी से मुलाकात कर उन्हे संतावना दी। और बोले कि सुशांत सिंह राजपुत कही न कही साजिश के शिकार हुए है। इनकी मौत कि निष्पक्ष तरिके से जांच हो सी.बी.आई. से हम बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से और हमारी पार्टी पुरजोर समर्थन करता है, और सुशांत सिंह राजपुत की जो पहली फिल्म बिहार में आये वह टैक्स फ्री हो। इनके मौत से पुरा देश और बिहार मर्माहत है।
दुसरी ओर देश के वीर सपुत तारा नगर बिहटा के लाल लद्दाख कि गलवान घाटी में चीनी दुश्मनों को छक्का-छुड़ाते हुए सर्वोच्य बलीदान देने वाले सेना के शहीद हवलदार सुनिल कुमार कि वीरता को नमन कर उनके तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की एवं उनके शोकाकुल वद्धृृ पिता जी व उनके परिजनों से मिलकर उन्हें हिम्मत दिए।
पुष्पांजली अर्पित करने वाले नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव मालती कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष बी.के.सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु मंजरी, अनुसुचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, सहरसा जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार उर्फ जिशु जी, दलित/महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष नागेन्द्र कुशवाहा, बबन यादव, मनोज कांत, रनध्ीर कुमार सिंह। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता भोला शर्मा ने दिया।