राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 24वें स्थापना दिवस पर मौके पर लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र के खिलाफ साइकिल मार्च निकला। इस दौरान उन्होंने केंद्र और नीतीश सरकार पर जमकर निधाना साधा। राजद का यह साइकिल मार्च 11 बजे राबड़ी आवास से शुरू हुआ।
प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव अगर सत्ता में होते तो बिहार में एक भी नौजवान बेरोजगार नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने मंहगाई को बीजेपी की भौजाई बताते हुए कहा कि बीजेपी को अपनी भौजाई से बहुत ज्यादा प्यार है। वह उनका साथ कभी नहीं छोड़ती।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। रोजमर्रा की चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। गौरतलब है कि पांच जुलाई 1997 को दिल्ली में जनता दल से अलग होकर लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल नाम से अपनी अलग पार्टी का गठन किया था।