बिहार की ड़बल इंजन सरकार,NDA के अनेक दलों, NDA के 40 में से 39 लोकसभा सांसदों,9 राज्यसभा सांसदों, बिहार से केंद्र में आधा दर्जन मंत्रियों,दो-दो उपमुख्यमंत्रियों और मुख्यमंत्री की क्या इतनी नैतिक और राजनीतिक औक़ात है कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिला सके?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 12, 2021
गौरतलब है कि अक्टूबर 2017 में जेडीयू और बीजेपी की बिहार में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पटना यूनिवर्सिटी को विश्व की श्रेष्ठ यूनिवर्सिटी बनाने के लिए कोशिश करने का दावा किया था। इसी कार्यक्रम में पीएम के साथ मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की थी। इसे लेकर बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा था। लेकिन इस प्रस्ताव पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।


Download Android App
Download iOS App



