पटना, (पंजाब केसरी) : बिहार के भविष्य नेता प्रतिपक्ष मान्यवर तेजस्वी यादव जी गरीबों मज़दूरों के आशा और विश्वास के प्रतीक हैं। जिस प्रकार से बिहार के नीतीश सरकार मज़दूरों को दूसरे राज्यों से घर वापसी के लिए रेलवे को भाड़े देने में हाथ खड़े कर दिए वहीं इन वर्गों के हमदर्द एवं शुभचिंतक मान्यवर तेजस्वी यादव जी ने 50 ट्रेन देने का ऐलान करने का हम हार्दिक स्वागत करते हैं।
ये बातें नेता प्रतिपक्ष मान्यवर तेजस्वी यादव द्वारा 50 ट्रेन मज़दूरों को दूसरे राज्यों से घर वापसी के लिए देने के ऐलान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजद सह पूर्व सांसद डॉ अनिल कुमार साहनी ने कही।
डॉ साहनी ने अस्पष्ट रूप से कहा कि जिस प्रकार से बिहारी दिहाड़ी मज़दूरों को दूसरे राज्यों में भूखमरी के शिकार होने के लिए नीतीश सरकार द्वारा गरीब मज़दूरों को छोड़ दिया गया वहीं बिहार के भविष्य मज़दूरों के आशा के प्रतिक तेजस्वी यादव जी विश्वास के प्रतीक के रूप में उभरे हैं।