बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद भूचाल आएगा और दोनों पार्टियां ‘डायनासोर’ की तरह गायब हो जाएंगी।
तेजस्वी ने कहा, “भाजपा ने परिणाम के पहले ही हार मान ली है। भाजपा के बड़े नेता कह रहे हैं कि बिना सहयोग के सरकार ही नहीं बना सकते। 23 के बाद भूचाल आएगा और दोनों पार्टियां डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगी।”
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे गठबंधन को महामिलावटी बताते हैं। प्रधानमंत्री मोदी लिखकर दें कि वो चुनाव बाद किसी भी नन एनडीए (गैर राजग) पार्टी का सहारा नहीं लेंगे।”
बिहार : तेजस्वी के बीमार होने पर तेजप्रताप ने कसा तंज
बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को विपक्षी दल के महागठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है। राजद बिहार में 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि महागठबंधन में शमिल अन्य दलों ने 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बिहार में लोकसभा के सभी सात चरणों में मतदान होना है। पांच चरणों का मतदान हो चुका है। छठे चरण में 12 मई और सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना है। मतों की गिनती 23 मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App




