पटना,(पंजाब केसरी): चिराग पासवान ने अतिपिछड़ों के लिए जो कार्य-योजना तैयार किया है उससे अतिपिछड़ों का समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक विकास होगा। संख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी मिलेगा। जिस दलित अतिपिछड़ा जमायत ने लालू-राबड़ी को सत्ता से बाहर कर नीतीश कुमार को सत्ता में बैठाया उसे 17 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी कुछ नही दिया। शोषण अत्याचार और जातीय जुल्म के चक्की में पीसने को छोड़ दिया। यह बात सुपौल जिला के सिमराही के ‘अशोक वाटिका’ सभाकक्ष में लोजपा-(रा) द्वारा आयोजित दलित अतिपिछड़ा सम्मेलन में बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि 36% अतिपिछड़ा समाज आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अपमानित जीवन जी रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस समाज को न तो राष्ट्र के मुख्यधारा में जोड़ा और नही सत्ता में भागीदार बनाया। आगे इन नेताओं ने कहा कि बिहार में सरकार में नाम की कोई चीज नही है। चारों तरफ अराजकता का महौल है। माफिया राज चल रहा है। अपराध चरम पर है। सब को सुरक्षा देनेवाला पुलिस ही सुरक्षित नही है।
1 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2023 तक 1483 बार पुलिस बल पर माफियों और अपराधियों द्वारा हमला किया गया है। महिलाएं जिन्दा जलाई जा रही है। नीतीश कुमार से शासन और प्रशासन सम्भल नही रहा है फिर भी सत्ता में बने है यह शर्मनाक बात है। सम्मेलन की अध्य्क्षता लोजपा-(रा) के जिलाध्यक्ष रामकिशुन यादव ने किया,संचालन अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पासवान ने किया। सम्मेलन को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा,पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान, जिला के सह प्रभारी रतन पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश चंद्रवंशी, लोचन कामत, ललित भारती, देव नारायण साह, मानकेश्वर पासवान ने सम्बोधित किया।।