गया : हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने महागंबधन से अलग होने के सारी संभावनाएं को विराम देते हुए शक्रवार को फिर दोहराया कि हम महागबंधन के साथ है। अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री मांझी ने कहां विगत कुछ दिनों में कुछ साथियों द्वारा पार्टी छोड़े जाने एवं आरोप पत्यारोप के मद्देनजर पार्टी का स्टेन्ड स्पष्ट करना जरूरी था। उन्होने बताया राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारणी बैठक कर रिक्त हुए पदों को नए नियुक्ति द्वारा भरा जायेगा।
पार्टी छोडक़र गये दोनों लोगों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल एवं प्रवक्ता दानिश रिजवान के संबंध मे कहा कि दोनों ही पूर्व से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे एवं उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, जिससे बचने के लिए दोनों ने इस्तीफा का रास्ता चुना।
वृषिण पटेल द्वारा उनपर लगाये गये महागबंधन धर्म का पालन न करने संबंधी आरोपे के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप वेबूनियाद है उनसे सिर्फ इतना कहा था कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे सवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति को धरने पर नहीं बैठना चाहिए और आज भी वो बात पर कायम है। मांझी के बताया कि उन्होंने सुझाव दिया था ममता बनर्जी अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धरने पर बैठा सकती थी। श्री मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग कर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गलत मामले में फंसाये जाने का विरोध करती है।