BREAKING NEWS

पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश- 'सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के लिए मंजूरी पर 6 महीने के भीतर फैसला करें'◾अमेरिका: नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारे में चली गोलियां, दो घायल ◾इनके काले कारनामे, काले कपड़े और अब ये काले जादू तक जाने वाले हैं : अनुराग ठाकुर◾देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते राहुल, अहंकार और घमंड में डूबे हुए हैं: शेखावत◾धीरेन्द्र शास्त्री ने समलैंगिक विवाह पर जताई आपत्ति, कहा- 'इस युग मे जन्म लेने का अफसोस'◾अतीक अहमद पर बोलें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री- कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार का काम◾उत्तर कोरिया ने जापान के सागर में दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का किया प्रक्षेपण◾संसद में संयुक्त रणनीति के लिए विपक्ष की बैठक में शामिल हो सकती है तृणमूल◾Rahul gandhi :राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विपक्ष का संसद के अंदर ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट ◾UP में अतीक अहमद की एंट्री के बाद ब्रजेश पाठक का पहला रिएक्शन, कहा- 'हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं'◾राहुल गांधी पर भड़के उद्धव ठाकरे, दी चेतावनी, कहा- 'सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे' ◾राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने पहनी काली पोशाक ◾

केन्द्र से मिले विशेष पैकेज का मुख्यमंत्री हिसाब दें : चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद  चिराग पासवान जी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए जो विशेष पैकेज दिया था, उसका हिसाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता को दें। वे यह बतायें कि क्या ये पैसे सात निश्चय योजना में घोटाला की भेंट चढ़ गयें।

राज्य में 16 वर्षों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है

आज पटना के गर्दनीबाग में वार्ड सचिव, आशा एवं ममता कार्यकर्त्ता संघ के धरना कार्यक्रम में पहुंच श्री चिराग पासवान ने इन लोगों की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि जनसेवा एवं विकास कार्यों में इनके योगदान की मुख्यमंत्री अनदेखी कर रहे है।  चिराग ने कहा कि राज्य में 16 वर्षों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है, फिर भी वे विकास के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग कर रहे है, यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि उनके कार्यकाल में विकास नहीं हुआ है।

चिराग पासवान जी ने कहा कि इस सरकार का आखिर विकास का पैमाना क्या है। क्या मंत्री एवं विधायकों के सुख-सुविधा में विस्तार विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी गांव जाकर देखें कि लोगों की बदहाली का क्या आलम है। स्कूलों एवं अस्पतालों में आधारभूत सुविधायें नही है।  मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यदि 16 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी उन्हें ऐसी यात्रा निकालनी पड़ रही है तो यह शर्मनाक है।

भाजपा के प्रति उनके मन में साफ्ट कॉर्नर नहीं 

लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री विकास कार्य में अपनी विफलता का बहाना ढूंढ़ रहे है। उसी तरह पीएम मैटेरियल के अपने मिशन को पूरा करने के लिए एनडीए से बाहर निकलने का बहाना भी ढूंढ रहे है। उन्होंने इस बात का खंडन किया कि भाजपा के प्रति उनके मन में साफ्ट कॉर्नर है। उनका कहना था कि उनके मन में सिर्फ मुख्यमंत्री के प्रति हार्ड कॉर्नर है क्योंकि सभी कार्यों के प्रति जिम्मेवारी उनकी बनती है।

धरना कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संगठन मंत्री  संजय सिंह, अशरफ अंसारी, अजय कुशवाहा, राकेश रौशन, सीमांत मृणाल, डॉ0 अजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह, राजेश भट्ट तथा ओम प्रकश भारती सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस आशय कि जानकारी प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने दी।