पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 353वें प्रकाश गुरूपर्व एवं गुरू नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश गुरूपर्व की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कंगन घाट टेंट सिटी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस, रिसेप्शन हॉल का भी मुआयना किया। टेंटों के पास बने शौचालय, टेंटों के अन्दर बेड की व्यवस्था के साथ लंगर में खान-पान के लिये की जा रही व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवष्यक दिशा निर्देशष दिये। उन्होंने कहा कि यहां आने वाल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखा जाये।
कंगन घाट टेंट सिटी निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर का भी निरीक्षण किया। परिसर में कार सेवा के निर्माण कार्य को भी देखा और उसमें तेजी लाने का निर्देष दिया। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब प्रबंधक कमिटी एवं अधिकारियों के साथ तैयारियों के संबंध में बैठक की। इसके उपरांत गुरूद्वारा बाललीला साहिब में भी जाकर मुख्यमंत्री ने मत्था टेका। इस मौके पर मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं कृपाण भेंटकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार कष्मीर सिंह भूरीवाले, बाबा सुखविन्दर सिंह, बाबा गुरविन्दर सिंह, गुरूद्वारा के मैनी संगत में पहुुॅचकर लंगर सेवा भी की।
इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नंदकिशषोर यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, पटना नगर निगम की मेयर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, उपाध्यक्ष बिहार राज्य योजना पर्षद जी.एस. कंग, प्रधान सचिव पर्यटन रवि मनुभाई परमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पटना कुमार रवि, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज, जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती उदिता सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार पाण्डेय, पटना की वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती गरिमा मल्लिक, वैशाली के पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।