केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मंगलवार को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तूफान और भारी वर्षा के चलते गया में आपात स्थिति उतरना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पासवान और वरिष्ठ भाजपा नेता मोदी दोनों ही सुरक्षित हैं।
सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने बेलागंज में एक संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से यहां से रवाना हुए लेकिन तीन बजकर 25 मिनट पर तूफान आया और वर्षा होने लगी।
PM मोदी के बालाकोट हमले के बयान पर EC ने मांगी रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार तब पायलट ने बोधगया थानाक्षेत्र के बतासपुर गांव में आपातस्थिति में उतरने का फैसला किया। हेलीकॉप्टर ने चार बजकर दस मिनट पर आगे की यात्रा के लिए फिर उड़ान भरी।
गया भाजपा के मीडिया प्रभारी युगेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।
पासवान और मोदी दोनों चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गया लोकसभा क्षेत्र के बेलागंगज पहुंचे। गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। इन सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण में वोट डाले जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



