लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, चिराग की आखें हुईं नम, आज होगा अंतिम संस्कार

दिवंगत केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को विशेष विमान से पटना पहुंचा।

दिवंगत केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को विशेष विमान से पटना पहुंचा। राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए दिल्ली में उनके आवास 12 जनपथ पर शुक्रवार को रखा गया।यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि दी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 
श्रद्घांजलि देने के क्रम में राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की आखें नम हो गईं। श्रद्वांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भावुक हो गए। रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डा पहुंचने के पहले से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों का हुजूम इकट्ठा था। पार्थिव शरीर को ससम्मन हवाई अड्डा परिसर में रखा गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां रामविलास के परिवार के सदस्यों सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। 
इस मौके पर पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने भी श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। श्रद्घांजलि देने के बाद वे परिजनों के पास पहुंचे और अपनी मां का हाथ थाम लिया। 
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पासवान को श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान वे भी भावुक हो गए। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने श्रद्घांजलि अर्पित की। इसके बाद पासवान के पार्थिव शरीर को एक विशेष वाहन पर सम्मान के साथ रखा गया और उन्हें विधानसभा परिसर ले जाया गया। उनके वाहन के पीछे हजारों लोग पैदल चलते रहे। 
पासवान के अंतिम दर्शन करने के लिए बिहार के कई क्षेत्रों के लोग यहां पहुंचे थे। विधानसभा परिसर के बाद पासवान का पार्थिव शरीर लोजपा कार्यालय ले जाया गया। शनिवार को पटना के गंगा तट पर दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।