लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों की भी पढ़ने की व्यवस्था सुनिष्चित हो : CM

सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद एवं पटना हाई स्कूल पूर्ववर्ती छात्र संघ के जेनरल सेक्रेटरी श्री राजशेखर गुप्ता ने भी संबोधित किया।

पटना : उप राष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू, राज्यपाल श्री फागु चैहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पटना हाई स्कूल (शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए।
शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले उप राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ पहले भी आ चुका हूॅ और जब मुझे यह जानकारी हुई कि स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर अधिवेशन भवन में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आदरणीय उप राष्ट्रपति जी भी शामिल होंगे, तब हमने शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को संदेश भेजकर शताब्दी समारोह का आयोजन स्कूल प्रांगण में ही करने की सलाह दी और आज यहाँ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुझे इस बात पर बड़ी खुशी हो रही है। पटना हाई स्कूल का नाम अब शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय हो चुका है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त 1942 को सचिवालय पर झंडा फहराने वाले सात शहीदों में से शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह इसी विद्यालय के विद्यार्थी थे। कई नामचीन लोगों ने यहाॅ से षिक्षा ग्रहण की है।
शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय (पटना हाई स्कूल) के पूर्ववर्ती छात्र और वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की स्मृति में उनकी भव्य मूर्ति स्थापित होनी ही चाहिए। इसके लिए शिक्षा विभाग को कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का इतना बड़ा कैम्पस है, इसलिए यहाँ स्टेडियम भी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हमलोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। हरेक ग्राम पंचायतों में उच्च-माध्यमिक विद्यालय खोलने का फैसला लिया गया है और अब तक 6000 गावों में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले भी जा चुके हैं। शिक्षा विभाग ने आश्वस्त किया है कि वर्ष 2020 तक हर ग्राम पंचायत में 9वीं क्लास की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में 12.5 प्रतिशत बच्चे स्कूलों से बाहर थे जिन्हें मिशन मोड में अभियान चलाकर स्कूलों तक पहुंचाया गया और अब एक प्रतिशत से भी कम बच्चे स्कूलों से बाहर हैं। पहले मिडिल और हाई स्कूल में लड़कियां न के बराबर पढ़ने जाती थीं, जिसको देखते हुए पोशाक योजना की शुरुआत की गई। 9वीं क्लास में पढ़नेवाली लड़कियों के लिए साइकिल योजना चलाई गयी जिससे पूरा नजारा ही बदल गया। साइकिल चलाकर समूह में लड़कियाँ स्कूल जाने लगीं तो लोगों की मानसिकता ही बदल गयी। पहले 9वीं क्लास में पढ़नेवाली लड़कियों की संख्या 1 लाख 70 हजार थी जो अब बढ़कर 9 लाख के करीब हो गयी है। अब लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबर हो गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कों की मांग पर हमने उनके लिए भी साइकिल योजना शुरू कर दी। हमलोग सबका ख्याल रखते हैं, किसी से भेदभाव नहीं करते।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देखा कि प्रजनन दर अधिक होने के कारण बिहार की आबादी में तेजी से वृद्धि हो रही है इसलिए हमें प्रजनन दर को घटाने के लिए मिशन मोड में काम करना था। हमने देखा कि विवाहित जोड़े में जब लड़की मैट्रिक पास थी तो देश का औसत प्रजनन दर 2 था और बिहार का भी दो। इसके बाद हमने पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया ताकि लड़कियाँ भी कम से कम इंटर तक की पढ़ाई कर सकें, जिससे प्रजनन दर में कमी आएगी। बाल विवाह को रोकने के लिए हमलोगों ने अविवाहित इंटर पास हर लड़की को 10 हजार रूपये जबकि ग्रेजुएशन करने वाली हर विवाहित या अविवाहित लड़की को 25 हजार रूपये देने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह इसी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र थे इसलिए यह विद्यालय आदर्श ढंग से चलना चाहिए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय में लड़कियों के पढ़ने की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो क्योंकि हम लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग स्कूल संचालित करने में विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में लड़कों के बराबर लड़कियों की संख्या हो इसके लिए स्ट्रक्चर बनवाना हो या शिक्षकों की संख्या बढ़ानी हो तो इसे हर हाल में सुनिश्चित कीजिये। विद्यालयों में लड़कियों की संख्या बढ़े तो इससे हमंे खुशी होगी। इसके लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। पूर्ववर्ती छात्रों से आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नये छात्र-छात्राओं के बीच पुरानी बातों को साझा कर उन्हें प्रेरित करिये।
मंच पर मौजूद अतिथियों ने शताब्दी समारोह के अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन किया। इस शताब्दी समारोह में 1919 में स्थापित पटना हाई स्कूल के 100 वर्ष के गौरवषाली इतिहास पर आधारित वृत्तचित्र प्रदर्शित की गयी। समारोह में शामिल होने से पूर्व अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में स्थापित शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह को उप राष्ट्रपति श्री एम0 वैंकेया नायडू, राज्यपाल श्री फागू चैहान, उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद एवं पटना हाई स्कूल पूर्ववर्ती छात्र संघ के जेनरल सेक्रेटरी श्री राजशेखर गुप्ता ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शिक्षामंत्री श्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, विधायक श्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, विधायक श्री संजीव चैरसिया, पटना हाई स्कूल के प्राचार्य श्री रवि रंजन सहित विद्यालय के शिक्षकगण, पूर्ववर्ती छात्रगण, छात्रगण एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
इसके पश्चात पटना एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडू को राज्यपाल श्री फागु चैहान, मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी ने विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।