BREAKING NEWS

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾‘वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते’, बावनकुले की ठाकरे को चुनौती ◾

त्रिपुरारि शरण बनाये गए बिहार के नए मुख्य सचिव

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी त्रिपुरारि शरण को अगले आदेश तक के लिए प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। बिहार के सामान्य प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार बिहार राजस्व पर्षद के अध्यक्ष त्रिपुरारि शरण को अगले आदेश तक प्रदेश के मुख्य सचिव बनाया गया है।

बिहार के मुख्य सचिव तैनात अरुण कुमार सिंह की कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को मौत के बाद यह पद रिक्त हुआ था। बिहार सरकार द्वारा जारी उक्त अधिसूचना के अनुसार भाप्रसे के 1986 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक बिहार राजस्व पर्षद के अध्यक्ष.सह.सदस्य के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह फिलहाल सामान्य प्रशासन विभागए में मुख्य जाँच आयुक्त थे।

भाप्रसे के 1988 बैच के अधिकारी सुधीर कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जाच आयुक्त बनाया गया है। वह वर्तमान में बिहार राज्य योजना पर्षद में मुख्य परामर्शी के पद पर तैनात थे। भाप्रसे के 1989 बैच की अधिकारी वन्दना किनी जो अगले आदेश तक श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

किनी अगले आदेश तक कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। वह भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त पद वर्तमान में तैनात थीं। भाप्रसे 1993 बैच के अधिकारी मिहिर कुमार सिंह अगले आदेश तक तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह वर्तमान में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव थे।

भाप्रसे 2000 बैच के अधिकारी प्रेम सिंह मीणा अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडल के आयुक्‍त के पद पर पदस्थापित किया गया है। मीणा अगले आदेश तक मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वह वर्तमान में वित्त विभाग में सचिव थे। भाप्रसे 2005 बैच के अधिकारी मनीष कुमार अगले आदेश तक दरभंगा प्रमंडल के आयुक्‍त के पद पर पदरथापित किया गया है। वह वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्‍त के पद पर तैनात थे।